गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अजमेर में वन्यजीव सप्ताह का आयोजन दो अक्टूबर से

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में वन विभाग की ओर से 68वें वन्य जीव सप्ताह 2022 का आयोजन होगा। अजमेर के उप वन संरक्षक सुनील चिद्री के अनुसार दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन शुरू होगा जो आठ अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

इस दौरान वन्य जीवों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। सप्ताह का शुभारंभ जवाहर रंगमंच पर कार्यक्रम के साथ होगा तथा समापन आठ अक्टूबर को एमडीएस विश्वविद्यालय में होगा जिसमें वन्य जीव प्रेमियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *