गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ के खिलाफ करेंगे रोड जाम

नई दिल्ली : दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरस एसोसिएशन की आज हुई मीटिंग मै ये फैसला लिया गया है की, दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर गरीब टैक्सी और टेम्पो ट्रेवलर के मालिकों ने फैसला लिया हैं की दिल्ली में और पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोड जाम किये जायेंगे और दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ भारी प्रदर्शन किया जाएगा. क्योंकि पंजाब से हजारों की संख्या में टूरिस्ट टैक्सी बसें दिल्ली में आती जाती हैं.
ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना हैं की पूरे भारत से दिल्ली में आने वाली टूरिस्ट टैक्सी -बस और टेम्पो ट्रैवेलर के मालिकों को दोबारा साजिश के तहत बेरोजगार करने की कोशिश दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के नाम पर की हैं पिछली बार हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री मंत्रीश्री अरविन्द केजरीवाल जी और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय के खिलाफ उनके निवास पर भारी प्रदर्शन किया था. उसके बाद दिल्ली सरकार को एमसीडी के चुनाव के बहिष्कार करने के लिए भी कहा था. इस वजह से दिल्ली सरकार ने डीजल यूरो 4 गाड़ियों और पेट्रोल की यूरो 3 गाड़ियों को चलने की इज्जाजत दी थी।
संजय सम्राट का कहना हैं की एमसीडी चुनाव और गुजरात के चुनाव के तुरंत बाद दिल्ली सरकार के पर्यावरण और ट्रांसपोर्ट मंत्रालय द्वारा दोबारा से टैक्सी -बस और टेम्पो ट्रेवलर मालिकों के खिलाफ ये साजिश की गईं हैं।
ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना हे की कमिसन फॉर एयर कंट्रोल मैनेजमेंट कमेटी ने ग्रेप 3 लागू किया हैं लेकिन पहले इन्होने ग्रेप 4 में डीजल की यूरो 4 गाड़ियों और पेट्रोल की यूरो 3 गाड़ियों की बंद करने को कहा था।
था लेकिन पिछली बार भी दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने जान भुजकर , पेट्रोल की यूरो 3 और डीजल की यूरो 4 गाड़ियों को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी करके, गुजरात के इलेक्शन में चले गये थे।
दिल्ली और पूरे भारत के टूरिस्ट टैक्सी- बस और टेम्पो ट्रेवलर के मालिकों में भारी असंतोष हैं क्योंकि जज्यादातर गाड़ियाँ दिल्ली के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में आती जाती हैं लोग अपनी बुकिंग कैंसिल कर रहें हे और पर्यटको को भारी निराशा का सामना करना पड़ रहा हे., टैक्सी -बस वालो और ट्रांसपोर्टर्स मै भारी रोष है, लोगो की शादियों की बुकिंग हैं
पर्यटको के पहले से ही टूर बुक हैं. संजय सम्राट का कहना हैं की देश में पर्यटन उद्योग पहले से ही खत्म हैं रहीं सही कसर दिल्ली सरकार की गलत नीतियों से और भी पर्यटन उद्योग खत्म हो जायेगा. पिछली बार भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली के इनफ़ोर्समेंट विभाग की चांदी हो गईं थी क्योंकि पैसे लेने देने के काफी मामले आये थे।
संजय सम्राट का कहना हैं की अगर गाडी बंद करने के आर्डर पर गौर करा जाए तो साफ पता लगेगा की सिर्फ 5 दिसंबर की तारीख लिखी गईं हैं और सार आर्डर पहले से बनाया हुआ था सिर्फ चुनाव खत्म होने का दिल्ली सरकार को इन्जार था।
वैसे हमारी एसोसिएशन ने पिछली बार भी 14 नवम्बर को दिल्ली के उप राज्यपाल श्री विनय सक्सेना से मुलाक़ात करके दिल्ली के मुख्य मंत्री और पर्यावरण मंत्री की शिकायत करी थी. संजय सम्राट का कहना हैं सच्चाई में दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ बेचने का धंधा कर रहीं हैं इसकी पूरी संभावना हमें लग रहीं हैं ये लोगो की गाड़ियाँ बिकवाना चाहते हैं, दिल्ली सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि अगर दिल्ली और पूरे भारत के टूरिस्ट टैक्सी -बस वालो को बेरोजगार किया गया तो दिल्ली सरकार को हम टूरिस्ट टैक्सी -बस वालो और टेम्पो ट्रेवलर के मालिकों को गाड़ियाँ ना चलाने का मुआवाजा देना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *