गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विकसित भारत कार्यक्रम को बढ़ाने में सार्थक योगदान करेंगे

प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से फूलपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अपना सार्थक योगदान करेंगे। श्री पटेल ने शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए यह अमृत काल चल रहा है। यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। किसी राष्ट्र का विकास अपने ही लोगों के कड़े परिश्रम से फलीभूत होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने में हम सभी को अपने सामर्थ्य योगदान की आवश्यकता है।
उन्होने कहा कि फूलपुर संसदीय सीट का ऐतिहासिक महत्व रहा है और इस महत्व को निश्चित तौर पर और प्रगाढ़ता प्रदान करने का कार्य करेंगे। हम वादा करते है कि फूलपुर लोकसभा चुनाव हम लोग रिकार्ड मतो से जीतेगें।
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो यह जानती है कि उसे अपने कार्यकर्ताओं को कैसे आगे बढाया जाना चाहिए। पार्टी का यह विश्वास उन पर नहीं बल्कि अपने सभी कार्यकताओं पर है। उन्होंने दावा किया है कि 2014 लोकसभा चुनाव की जीत को दोहराने का कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि प्रवीण पटेल अपने पिता महेन्द्र प्रताप पटेल की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। महेन्द्र प्रताप झूंसी विधानसभा क्षेत्र से 1984, 1989 एवं 1991 में विधायक चुने गये थे। वह जनता पार्टी और कांग्रेस से जुड़े रहे। प्रवीण का राजनीति सफर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से शुरू हुआ। वर्ष 2007 में वह फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए जबकि दूसरी बार भी बसपा से 2012 में भी भाग्य आजमाया था लेकिन विजय हासिल नहीं हो सकी। वर्ष 2017 में हाथी का साथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *