गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धामी चंपावत में किताब कौथिग में लेंगे भाग

नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह चंपावत में किताब कौथिग में भाग लेंगे। यहां से वह उधमसिंह नगर जनपद स्थित अपने गृह नगर खटीमा पहुंचेंगे। प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री देहरादून से सीधे 1.45 बजे चंपावत के टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे और टनकपुर में राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित किताब कौथिग में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर ‘सुराज दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री चिलियाघोल उंचोलीगोठ में बंशीधर के आवास पर भी जायेंगे। उंचोलीगोठ से श्री धामी उधमसिंह नगर जनपद स्थित अपने गृह नगर खटीमा पहुंचेंगे और खास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उधमसिंह नगर प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम खटीमा स्थित अपने निजी आवास पर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *