गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में जीतेंगे सभी 80 सीट

सुलतानपुर : योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की रिकार्ड जीत में उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम होगी जहां पार्टी सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में लोकसभा क्लस्टर प्रमुख नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट पाने का लक्ष्य लेकर काम करना है। भाजपा 365 दिन 24 घंटे काम करने वाला राजनीतिक दल है। कार्यकर्ता चुनावी मोड में काम करना शुरू कर दें।
उन्होने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं। भाजपा ने जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर सर्व समाज का काम और विकास किया है। 31 जनवरी तक लोकसभा और 15 फरवरी तक विधानसभा के कार्यालय खोलकर चुनावी गतिविधियां शुरु कर दी जाएगी। इस दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समितियां भी गठित होगी। पार्टी वोटर के सुझाव के आधार पर अपना घोषणा पत्र बनाएगी। मंत्री ने कहा जिस बूथ को हम सबसे ज्यादा मतों और प्रतिशत से जीतेंगे उन बूथों के अध्यक्षों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर प्रशस्ति पत्र दिलाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि 2024 में सुल्तानपुर में लोकसभा का चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए कार्यकर्ता परिश्रम की प्रकाष्ठा करें। पार्टी बड़े स्तर पर गांव चलो अभियान चलाने जा रही है। एक व दो फरवरी को मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *