गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में सर्दी बढ़ने लगी, फतेहपुर में तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

जयपुर : राजस्थान में तापमान में गिरावट आने से अब सर्दी जोर पकड़ने लगी है और सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर आ आ गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश का सबसे ठंडा स्थल रहा। मौसम विभाग के अनुसार चूरू में न्यूनतम तापमान 7. 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसी तरह सीकर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12. 8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि उदयपुर में 10.3, भीलवाड़ा में 10.4, चित्तौड़गढ़ में 11.1, कोटा में 11.6, गंगानगर में 11.5, बीकानेर में 12, अजमेर में 13.2 , जैसलमेर में 15, बाड़मेर में 17.5 एवं जोधपुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

इस दौरान कोटा में सबसे अधिक पांच डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रहा । इस दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस अलवर में दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। इसके अलावा जयपुर में 27.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा जबकि इस दौरान बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रहा। आगामी चौबीस घंटे में सर्दी के मामूली बढ़ने की संभावना बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *