गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला ए. एस. आई. रिश्वत लेते गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज वूमैन सेल, फरीदकोट में तैनात एक महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) हरजिन्दर कौर को 75,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुलजिम महिला ए. एस. आई. को मनजीत कौर निवासी गाँव झक्खड़वाला तहसील जैतो (फरीदकोट) की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मनजीत कौर ने 31 जुलाई को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका विवाह तीन फरवरी, 2016 को गुरसिमरत सिंह के साथ हुआ था, जो ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के गाँव लुहारा का रहने वाला है और कनाडा का नागरिक है। उसने अपने एन. आर. आई. पति के खि़लाफ़ एस. एस. पी. दफ्तर फरीदकोट में धोखाधड़ी और 60 लाख रुपए की ठगी मारने की शिकायत दर्ज करवाई थी और इस मामले की जांच ए. एस. आई. हरजिन्दर कौर को सौंपी गई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ए. एस. आई. मुलज़िम पक्ष के खि़लाफ़ कार्रवाई करने के लिए उससे रिश्वत के तौर पर 75 हज़ार रुपए पहले ही ले चुकी है और अब उसके पति और ससुराल परिवार के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज करने के एवज में एक लाख रुपए और माँग रही है। उसने शिकायत के साथ विजीलेंस ब्यूरो को मुलजिम ए. एस. आई. की कॉल रिकार्डिंगें भी सौंपी हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो ने थाना विजीलेंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा सात अधीन प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आज महिला ए. एस. आई. हरजिन्दर कौर को गिरफ़्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *