गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

जीपीएम : छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक महिला के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली की मृतक लालचंद नायक अपनी बाड़ी में फांसी पर लटका पाया गया है जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले को दर्ज करने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी।
थाना टीम ने जांच के दौरान मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान लिये। इसमें शक की सुई मृतक की पत्नी पर गई। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से सांस का रूकना बताया गया।
पुलिस ने पत्नी दुर्गावती नायक से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी कमलेश्वर के साथ दो साल पहले भाग गई थी। डेढ़ वर्ष तक उसके साथ रही फिर जब पति उसे लेने गया तो वापस आ गई थी। पत्नी अपने प्रेमी कमलेश्वर उरांव के साथ ही रहना चाहती थी पर पति रोड़ा बन रहा था, जिस कारण प्रेमी को बुलाकर पति को रास्ते से हटाने की ठानी। गत 20 अप्रैल की रात जब पति बाडी में बने झाला में सो रहा था तब प्रेमी के साथ मिलकर साफी से पति के गले को दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार को पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *