गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपहरण के आरोप में महिला बडगाम से गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक राजस्थानी महिला को गिरफ्तार किया है जिस पर चार वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का आरोप है।
पुलिस ने कहा कि दलवाश गांव में भीख मांगने वाली एक महिला द्वारा चार वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिये जाने की सूचना मिली थी। गांव की कुछ महिलाओं को उस महिला पर शक हुआ क्योंकि उन्होंने महिला को अपने दुपट्टे के नीचे कुछ छिपाते हुए देखा था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत खाग पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम महिला पुलिस के साथ वहां पहुंची और उस महिला के पास से अपहृत बच्चे को छुड़ाया और उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ के धन्नासर निवासी चिड़ी देवी के रूप में की गई है।
पुलिस ने कहा कि खाग पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *