गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के दुहार चौगान गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंजू (35) ने अपने पुत्र दीपांशु (सात), पुत्री दिव्यांशी (आठ) शिवानी (नौ) के साथ अज्ञात कारणों से कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता आज सुबह परिजनों को मृतका मंजू की छोटी बहन से तब पता चला, जब उसने फोन करके अपने पिता रमेश चंद इस बारे में सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही, परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई ने घटना की जानकारी आज सुबह करीब आठ बजे थानागाजी थाने में दी , जिसके बाद थाना अधिकारी राजेश मीणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *