गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा के गोकुल विहार में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक एम.एल. ने बताया कि गोकुल विहार निवासी रेखा सोनी 40 ने बीती देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकार खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई सत्यनारायण सोनी ने चंदू के खिलाफ रिपोर्ट दी है। एएसआई ने बताया कि रेखा के पति का निधन हो गया था। इसके बाद करीब 15 साल से वह चंदू के साथ रह रही थी। एएसआई ने बताया कि अभी इस रिपोर्ट पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे में शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *