गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बांदा : उत्तर प्रदेश की बांदा जिले की बिसंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को छह माह पूर्व ब्याह कर आई एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने आज बताया कि चित्रकूट जिले के भरतपुर थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव निवासी चंद्र भवन यादव की पुत्री कल्ली का विवाह छह माह पहले बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी बबलू यादव के साथ हुआ था। आज 19 वर्षीय कल्ली यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चला। सूचना पर तत्काल मौके में पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पीड़िता के मायके को भेजी गई और घटना की विस्तृत जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *