गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलगाड़ी से कटकर महिला की मौत

हिसार : हरियाणा में हिसार जिले के उकलाना में भूना रोड़ रेलवे फाटक के पास रविवार को एक महिला के रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे बाद करीब आंधे घंटे ट्रेन मौके पर रुकी रही। इस दौरान आस-पास लोगों भीड़ जमा हो गई। मृत महिला को पहचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। फाटक पर मौजूद गार्ड ने हादसे की सूचना हिसार राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में भेजा।पुलिस ने मृतका के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *