गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मारकंडा नदी में फिसलकर महिला की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में औद्योगिक क्षेत्र कला अंब के पास उदो मारकंडा नदी में फिसलकर गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि महिला उफनती नदी को पार कर रही थी, इस दौरान अचानक उसका पैर फिसलन भरी चट्टान से टकरा गया जिससे वह नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने महिला को नदी से निलाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । महिला की पहचान 48 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस, संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *