गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बच्चों के साथ महिला तालाब में कूदी, तीन की मौत

डालटनगंज : झारखंड में पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र में करीमनडीह गांव के पसियाडीह टोला में पारिवारिक विवाद में आज एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूद गई, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पसियाडीह टोला निवासी जवाहिर राम की तीस वर्षीय पत्नी निर्मला देवी ने घरेलू विवाद में अपने तीन बच्चों के साथ मोकहर कला के समीप तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने सभी को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर में भर्ती कराया।

चिकित्सक डाॅ. मंजूर आलम ने महिला निर्मला देवी, उसकी आठ वर्षीय पुत्री लाडली कुमारी और छह वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि चार वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है। गुड्डू कुमार का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्मला देवी के पति जवाहिर राम दो दिन पूर्व मजदूरी करने सिकंदराबाद चले गए। उसके जाने के बाद निर्मला देवी के साथ परिवार के लोगों से लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे महिला निर्मला देवी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से मोकहर कला गांव की ओर निकली थी। उसने अपने बच्चों को तालाब में फेककर खुद भी कूद गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *