गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत गिरने से महिला की मौत, पुत्री घायल

शामली : उत्तर प्रदेश मे शामली जिले के ऊन क्षेत्र में शनिवारको बरसात के बीच एक मकान की छत गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव पांथुपुरा निवासी शिक्षा (48) बीती रात अपनी पुत्री रूपा के साथ मकान में सोयी हुई थी। देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार सुबह मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पडी जिससे कमरे मे सोयी शिक्षा और रूपा मलबे में दब गयी।

पडोसियों ने मलबे में दबी मां-बेटी को किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शिक्षा को मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि एसडीएम ऊन विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे तथा परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *