गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घरेलू विवाद के चलते महिला की हत्या, पति ने भी आत्महत्या की

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के बुधि ग्राम में घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर हमला करने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल महिला की भी मृत्यु हो गयी। पाटी के थाना प्रभारी आर के लोवंशी ने बताया कि कल रात विवाद के चलते 45 वर्षीय रमेश ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी विलायती बाई पर कुल्हाड़ी से हमला बोल कर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। दोनों को पाटी स्थित शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां रमेश की मृत्यु हो गई जबकि विलायती बाई को गम्भीर हालत में बड़वानी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि विवाद का कारण रमेश द्वारा विलायती बाई के चरित्र पर शंका सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *