सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में परिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंडा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते मंगल अहिरवार ने अपनी पत्नी पूजा अहिरवार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दोनों ही दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले अपने गांव आये हुए थ। कल रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मंगल ने पूजा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
