गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दहेज की खातिर महिला की हत्या कर जलाया शव

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर खुटार थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर पति ने अपने भाईयो के साथ मिलकर 3 माह की गर्भवती पत्नी की पीट पीट हत्या करने और शव को जलाकर अवशेष पानी में बहाने का एक मामला प्रकाश में आया है।
क्षेत्राधिकारी पुवायां पंकज पंत ने शनिवार को बताया कि थाना खुटार के औरंगाबाद गांव की रहने बाली सरिता देवी की शादी 5 माह पहले रघुनाथपुर के शमशेर सिंह से हुई थी। शादी के बाद शमशेर सिंह दहेज के लिए पत्नी सरिता को परेशान करने लगा। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति शमशेर सिंह ने अपने दो भाईयो अंग्रेज सिंह और राजवीर सिंह के साथ मिलकर 3 माह की गर्भवती सरिता देवी की पीट पीट कर हत्या कर दी।
मौके पर जब उसकी मां पम्मी पहुंची तो उसने सरिता के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाना शुरू ही किया। इसी दौरान मृतक सरिता की मां पम्मी और उसके बच्चों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और शव को ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। संस्कार के बाद बचे हुये शव के अवशेषों को जंगल के पानी में बहा दिया।घटना के बाद पहुंची पुलिस ने बाढ़ के पानी से हड्डियों को बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम के जरिए यह हड्डियां अब डीएनए टेस्ट के भेजी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पीड़िता सरिता की मां की तहरीर पर सरिता के पति शमशेर सिंह के साथ तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *