रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के हुजूर तहसील की एक महिला पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हुजूर तहसील के अगडाल हल्का की पटवारी नीलम श्रीवास्तव को अगडाल निवासी रामनिवास मिश्रा नामक एक किसान से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते कल पकड़ा गया आरोपी पटवारी ने कृषि भूमि के सीमांकन के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत रामनिवास मिश्रा द्वारा लोकायुक्त की गयी। लोकायुक्त पुलिस ने गुडहर गांव में आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
