गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंधक पोटाश पीसते समय हुए विस्फोट से महिला झुलसी

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद थाना रामगढ़ क्षेत्र के सेलई में शुक्रवार की दोपहर गंधक पोटाश पीसते समय हुए विस्फोट से महिला झुलस गई आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया ।
पुलिस ने बताया कि अनीता (45)पत्नी प्रमोद कुमार गंधक पोटाश पीस रही थी तभी अचानक विस्फोट हो गया जिसके फलस्वरूप वह झुलस गई।धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग ही मौके पर पहुंच गए और उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि थाना रामगढ़ के सेलई क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक कायम है पशु किसानों की फसल को बरबाद कर देते हैं । पशुओं को भगाने के लिए अनीता गंधक पोटाश पीस रही थी लेकिन इस दौरान हुए विस्फाेट की चपेट में आकर वह खुद ही झुलस गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *