सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय के भैरोगंज क्षेत्र स्थित महाराज बाग में आज शाम एक महिला की निर्मम हत्या के दी गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मधु तिवारी की उसके घर पर धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
