गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच में महिला का शव मिला

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में शुक्रवार को कोतवाली नगर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार निवासी विनीता का विवाह एक वर्ष पूर्व कोतवाली नगर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी अक्षय सैनी के साथ हुआ था। गुरुवार रात को महिला ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा, महिला का शव फंदे से लटक रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीडियोग्राफी के साथ शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चयुरी में रखवा दिया है। कोतवाल ने बताया कि मायके के लोग अभी नहीं आए हैं। मायके के लोगों के प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *