गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव बरामद

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में बरुंदनी- पारसोली स्टेशनों के बीच एक महिला का रेलवे ट्रैक पर शव बरामद हुआ है।
पुलिस ने मृतका की पहचान की तो पता चला कि महिला कंचन देर रात तक घर पर ही थी इसके बाद वह लापता हो गई तड़के करीब 3 बजे पति ने पुलिस को पत्नी के लापता होने की सूचना दी। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को खुदकुशी मान रही है जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि आधी रात करीब 3 बजे धार का कुआं बरौनी निवासी गोपाल मीणा ने मकान में बच्चे के रोने की आवाज सुनी। वे नींद से उठा तो उसे पत्नी कंचन 22 वहां नहीं मिली। गोपाल ने पत्नी की तलाश भी की लेकिन जब उसका पता नहीं चला है तो उठाने को सूचना दी।
इसके बाद 3.30 बजे बरूंदनी और पारसोली स्टेशनों के बीच एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत होने की रेलवे को सूचना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *