भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली इलाके के रामपुर गंगा घाट पीपा पुल के समीप शुक्रवार को एक महिला का हाथ-पैर बंधा उतराया हुआ शव पाया गया। गंगा घाट पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर लगभग 2 बजे रामपुर गंगा घाट के नाविकों ने सूचना दी कि पीपा पुल के समीप हाथ-पैर बंधा एक महिला का शव उतराया हुआ है।
महिला कमीज व सलवार पहने हुए थी। रस्सी से हाथ व पैर बंधे थे। तथा दुपट्टे से चेहरा भी बांधा गया था। महिला की उम्र लगभग 38 वर्ष बतायी गई है। सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच-पड़ताल में जुटी थी। चर्चा है कि महिला की अन्यन्त्र हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस महिला के शव को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
