गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी में पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले का आज खुलासा करते हुए आरोपी वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। कल शाम कोतवाली परिसर में इस मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया था। बड़वानी की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपरेखा यादव ने बताया कि 32 वर्षीय भावना राठौर की निर्मम हत्या करने के मामले में आज एक ठेकेदार वाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि एक महिला का क्षत विक्षत शव 27 मार्च को बड़वानी से 5 किलोमीटर दूर बावन गजा रोड स्थित एक पुल के नीचे मिला था। शव की शिनाख्त भावना राठौर के रूप में होने के उपरांत विभिन्न तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर वाहिद नामक ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। महिला मजदूरी के सिलसिले में उसके संपर्क में आई थी।
उन्होंने बताया कि मजदूरी की राशि को लेकर हुए विवाद में वाहिद ने चालाकी से उसे दुपहिया वाहन पर बिठाकर बड़वानी से पांच किलोमीटर दूर ले जाने के उपरांत पत्थरों से हमला कर मार डाला था और शव को महिला के मोबाइल समेत नीचे फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *