गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्टार्टअप आरंभ करने में महिलाएं सक्रिय

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लगभग 45 प्रतिशत स्टार्टअप अब महिलाएं शुरू कर रही हैं। नवाचारी आइडियाज पर काम करते हुए बहनों ने कई लाभप्रद स्टार्टअप शुरू किए हैं। चौहान आज यहां श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से सशक्त मध्यप्रदेश के लिए जन-भागीदारी से हो रहे नवाचारों के संबंध में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर महीने 100 से 150 नए स्टार्टअप रजिस्टर्ड हो रहे हैं, जिसमें से 45 फीसदी महिलाएं अपने स्टार्टअप रजिस्टर करवा रही हैं। प्रदेश की महिलाएं फूड, एग्रीकल्चर, टेक्नालॉजी, नवकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए लोकल फॉर वोकल के मंत्र से भी स्थानीय स्तर पर महिलाओं को आगे आने में मदद मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में प्रदेश में अब तक 54 लाख 17 हजार 429 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। लगभग एक सप्ताह में ही लक्ष्य के विरूद्ध 50 प्रतिशत के करीब रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। यह जनता का कार्यक्रम बन गया है। योजना, बहनों की जिन्दगी बदलने का एक प्रयास है। श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय वर्ग को जल, जंगल और जमीन का अधिकार देने पेसा नियम का क्रियान्वयन जारी है। प्रदेश की 268 ग्राम सभाओं ने स्वयं तेन्दूपत्ता संग्रहण और व्यापार करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *