गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुख्यमंत्री का महिला लाभार्थियों ने जताया आभार

जयपुर : भजन लाल शर्मा का सरकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों ने 450 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की घोषणा पर आभार जताया हैं। शर्मा से ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की लाभार्थी महिलाएं मिलने पहुंचीं। महिला लाभार्थियों ने 450 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। श्री शर्मा ने सभी महिला लाभार्थी से संवाद कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
उल्लेखनीय है कि रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों की महिलाओं को नये साल की पहली तारीख से रसोई गैस सिलेंडर 450 रूपये में मिल सकेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से निजात मिलेगी एवं उनके परिवार को आर्थिक सम्बल भी मिलेगा। इस दौरान महिला लाभार्थी चूरू निवासी सरला कंवर ने कहा कि उनका कोई भाई नहीं है तो अब मुख्यमंत्री ही उनके भाई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती सरला कंवर से रक्षा सूत्र बंधवाकर अभिवादन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *