गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रन फॉर नेशन व रन मोदी थीम पर दौड़ीं महिलाएं

सिरसा : नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भावना शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मैराथन में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री बेगो बाई, सुनीता सेठी, कुसुम लता, सोनिया शर्मा, समृद्धि, अनिता सैनी, सुमन सैनी, तारावती चौधरी, मीनू सोनी अन्य महिलाओं के साथ दौड़ी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल व जिला अध्यक्ष नित्ताशा सिहाग पहुंची। इस मौके पर श्रीमती सुनीता दुग्गल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन मैराथन में महिलाएं रन फॉर नेशन व रन मोदी के थीम पर दौड़ी। इस मैराथन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए दी गई योजनाओं, जिसमें उज्ज्वला योजना, हर घर शौचालय, आपकी बेटी-हमारी बेटी, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक व लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, जैसी स्कीमों के लिए धन्यवाद किया गया।
जिलाध्यक्ष भावना शर्मा एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक और कदम उठाया गया, इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। इस विधेयक ने महिलाओं के लिए विकास के द्वार खोले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *