गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला आयोग ने की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली घटना को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने यहां सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्रपति को संदेशखाली घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी गयी है और राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की गयी है।
श्रीमती शर्मा ने कहा, “संदेशखाली की घटना को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से मुलाकात की। संदेशखाली पर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की।”
एक अन्य संदेश में श्रीमती शर्मा ने कहा कि संदेशखाली घटना के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को हर हाल में बचाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार आमादा है। उन्होंने कहा, “ मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल सरकार हर हाल में बचाने के लिए क्यों आमादा है। संदेशखाली में वह जिस भी महिला से मिली हैं, उन्होंने उसका नाम लिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *