उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले की बालिका व महिलाओं को खेलों में अग्रसर एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को महाराणा भूपाल स्टेडियम पर महिला खेल महोत्सव मनाया जायेगा।
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि इस अवसर पर टेनिस बॉल क्रिकेट, रस्सा कस्सी, रूमाल झपट्टा, जूडो एवं तीरंदाजी आदि प्रतियोगिताएं होगी। खेल महोत्सव में भाग लेने वाली बालिका एवं महिला खिलाड़ी 3 मार्च शाम 5 बजे तक अपनी टीमों की प्रविष्टि चेतक सर्कल स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय लवकुश इन्डोर स्टेडियम में जमा करवा सकती हैं। हुसैन ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा उदयपुर जिले के समस्त 20 ब्लॉक पर महिला खेल महोत्स
महिला खेल महोत्सव आठ मार्च को
