गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला कल्याण विभाग : कोई आठ साल से जमा, किसी का छह माह में ही हो गया तबादला

तबादला नीति की हो रही अनदेखी, अधिकारियों में आक्रोश
लखनऊ, । महिला कल्याण विभाग के तबादलों में घोर अनियमतता देखने को मिल रही है। अभी हाल में हुई तबादलों में स्पष्ट इसकी बानगी देखने को मिल रही है। एक ओर जहां छह से आठ साल तक एक ही जगह पर जमे अधिकारी वहीं जमे हैं, वहीं दूसरी ओर छह माह में भी कुछ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया, जो विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला कल्याण विभाग में कुल 18 उपनिदेशक के सापेक्ष वर्तमान में कुल 16 उपनिदेशक विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं । इनमें से मुख्यालय सहित विभिन्न मण्डल में पांच उपनिदेशक ऐसे हैं, जो छह लेकर से आठ वर्ष तक लगातार एक ही पद पर तैनात या सम्बद्ध हैं जिन्हें आज भी यथावत रखा गया है। उपनिदेशकों की बात करें तो लखनऊ मुख्यालय में पुनीत मिश्रा 2015 से तैनात हैं। वहीं नीता अहरिवाल बरेली मंडल में छह साल से उपनिदेशक पद पर तैनात हैं, अनु सिंह निदेशालय में आठ साल से हैं, आशुतोष भी निदेशालय में आठ साल से तैनात हैं। वहीं राजेश चंद्र मुरादाबाद में छह साल से तैनात है।
30 जून को जारी चार उपनिदेशकों के स्थानांतरण आदेश में दो उपनिदेशक ऐसे हैं, जिन्हें दो साल में दो बार स्थानान्तरित कर दिया गया। उपनिदेशक बी के सिंह चार जनवरी 22 को वाराणासी मण्डल में तैनात किया गया। आचार संहिता के कारण बाध्य प्रतिक्षारत रहते हुए 10 माह बाद नवम्बर 22 में सहारनपुर में तैनाती दी गई, परन्तु अभी 30 जून 23 को कुल चार उपनिदेशक के स्थानांतरण आदेश में बीके सिंह को भी मात्र आठ माह के बाद ही आजमगढ़ मण्डल स्थानांतरित कर दिया गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि वाराणासी, प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण मण्डल में उप निदेशक के पद आज भी रिक्त हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति 12 जिला परविक्षा अधिकारियों के तबादलों में भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *