रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में रविवार को एक मकान में चल रही तोड़फोड़ के दौरान छत गिरने से उसकी चपेट में आये श्रमिक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलोन इलाके की सलोन की तहसील के पास शहनवाज का मकान है जो कि काफी समय से बन्द पड़ा हुआ था। शहनवाज अब मकान को मजदूरों से ध्वस्त करवा रहा था। इसी दौरान छत गिर गयी और काम में लगे अतौलाबाद निवासी मजदूर नरेंद्र कुमार वर्मा उर्फ ननचू (48) पुत्र रामेश्वर की मलबे की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गयी।
इसकी सूचना आसपास के लोगो ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की कोई सूचना नही मिली है।
मकान की छत गिरने से श्रमिक की मौत
