गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस शुक्रवार को

नई दिल्ली : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) शुक्रवार को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर देशभर में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि विश्व सेरेब्रल पाल्सी (सीपी-मस्तिष्क पक्षाघात) दिवस, 2023 की मुख्य विषय वस्तु “ टुगेदर स्ट्रॉन्गर” है। यह विषय सेरेब्रल पाल्सी समुदाय के भीतर और उससे परे एकता, सहयोग और आपसी समर्थन के महत्व पर प्रकाश डालता है।
विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। सेरेब्रल पाल्सी (सीपी-मस्तिष्क पक्षाघात) दिवस व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालता है। सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों और वयस्कों को अक्सर ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी में बाधा डालती हैं।प्रत्येक वर्ष छह अक्टूबर को मनाया जाने वाला यह दिवस सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जागरूकता बढ़ाने, इस स्थिति से पीड़ित लोगों का सहयोग करने और अधिक समावेश तथा समझ बढ़ाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *