गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुरुवार को मनाया जाएगा विश्व दृष्टि दिवस

नई दिल्ली : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय गुरुवार को देशभर में विश्व दृष्टि दिवस मनायेगा और दृष्टिहीनता तथा दृष्टि बाधिता के संबंध में जागरूक करेगा। मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य दृष्टिहीनता और दृष्टि बाधिता की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

इस वर्ष 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस है और इसका विषय ” काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें” रखा गया है। मंत्रालय जनता के बीच दृष्टि बाधिता के बारे में जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके इससे जुड़े संस्थानों के माध्यम से 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस मना रहा है। इस विश्व दृष्टि दिवस पर मंत्रालय का ध्यान कार्यस्थल पर लोगों को उनकी दृष्टि की सुरक्षा के महत्व को समझने में मदद करने और उद्योग समूहों के मालिकों से श्रमिकों के नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *