केप टाउन : महिला टी-20 विश्वकप की ट्राफी से एक कदम दूर दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लुस का मानना है कि उनकी टीम चांदी की ट्राफी उठा कर इस ‘अद्भुत टूर्नामेंट’ को समाप्त करने की तमन्ना रखती है।
प्रोटियाज ने शुक्रवार के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह रनों से हरा कर फाइनल में जगह बनायी थी। दक्षिण अफ्रीका को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा। लुस ने कहा, “ यह अब तक मैदान के अंदर और बाहर एक अद्भुत टूर्नामेंट रहा है।हमारा लक्ष्य राष्ट्र को प्रेरित करना, दक्षिण अफ्रीका में महिला क्रिकेट को मानचित्र पर लाना, युवा लड़कियों और लड़कों के लिए अपना बल्ला और गेंद उठाना है। ”
उन्होने कहा “ इस दिशा में हम निश्चित रूप से काम कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमने कभी नहीं सोचा था। हमारे देश में महिला क्रिकेट मैच का टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े लोगों को देखना बहुत खास है। मुझे नहीं लगता कि हम यह दिखाने के लिए और अधिक कर सकते हैं। हम इस देश में महिला क्रिकेट के बारे में गंभीर हैं। ”
लुस ने कहा कि ऐसा करने के लिए, दक्षिण अफ्रीका को अपने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन में सुधार करना होगा। सलामी जोड़ी के बारे में लुस ने कहा “वे सही समय पर अपनी प्रगति और अपना आत्मविश्वास पा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “ इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि क्या हम उन्हें मध्य क्रम में रखना चाहते हैं या मध्यक्रम को ऊपर के क्रम में जाना है या नहीं।”
विश्व विजेता की ट्राफी के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहेंगे
