कांग्रेस से रुख बदलने की फिर की अपील
उज्जैन : मोहन यादव ने आज एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अपना रुख बदलने के बारे में विचार करना चाहिए। यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे आगामी 22 तारीख को चित्रकूट में रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर की वर्षों पुरानी लंबित मांग थी। हिंदू मुसलमानों की एकता का इससे बड़ा उदाहरण कोई और नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि 50 साल तक एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा हुआ, पर अब वे मुस्लिम भाई भी हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को भी अपना रुख बदलना चाहिए। पार्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो, इस बारे में कांग्रेस को विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 तारीख को रा
