गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यादव ने साधा केजरीवाल पर निशाना

भोपाल : मोहन यादव ने जमानत पर जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश से माफी मांगनी चाहिए। यादव ने अपने बयान में कहा कि श्री केजरीवाल को किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से फौरन इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल जब हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, जिला कोर्ट सब जगह से जमानत पाने के लिए लालायित थे। हर कोर्ट ने, हर बार, हर तारीख पर जो उनके बारे में टिप्पणियां कीं, कोई भी थोड़ा समझदार व्यक्ति होगा तो वह तुरंत इस्तीफा दे देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री केजरीवाल को किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं है। यह उसी प्रकार से है, जैसे किसी व्यक्ति के प्राण नहीं हो और वह व्यक्ति काम करें। ये वेंटिलेटर पर रहकर जीने के समान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *