उज्जैन : मोहन यादव ने आज उज्जैन के श्यामधाम आश्रम पहुंचकर महंत श्यामगिरी महाराज सहित अन्य साधु संतों से भेंटकर आशीर्वाद लिया। यादव ने आश्रम में पूजा अर्चना कर जन-जन के कल्याण की मंगल कामना की। विधायक अनिल जैन कालूहेडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी इस दौरान उपस्थित रहे। यादव आज ही सुबह उज्जैन के चार धाम मंदिर भी पहुंचे। वहां उन्होंने संत महामण्डलेश्वर श्री स्वामी शान्तिस्वरुपानंद गिरि महाराज से भेंट कर चर्चा की।
