मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 के लिये उत्साहित है। सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार , पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य किरदार में हैं। यामी गौतम, ओह माय गॉड 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है,
यामी गौतम ने कहा, तीन साल के बाद थियेट्रिकल रिलीज होने पर वास्तव में खुशी महसूस हो रही है। महामारी के बाद बड़े पर्दे पर यह मेरी पहली फिल्म है, और मैं इसके लिए ज्यादा उत्साहित हूं।बड़े पर्दे पर खुद को देखने का असली एहसास शानदार है। ओएमजी 2 की शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव था और मैं यह देखकर वास्तव में रोमांचित हूं कि यह मेरे लिए क्या मायने रखता है। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।
ओह माय गॉड 2 के लिये उत्साहित है यामी गौतम
