गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

येस बैंक का मुनाफा 45 प्रतिशत घटा

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के येस बैंक ने मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 202.43 करोड़ रुपये का एकल लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 367.46 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 45 प्रतिशत कम है। बैंक ने आज शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि हालांकि तीसरी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में उसका लाभ 293 प्रतिशत बढ़ा है क्योंकि दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में उसका लाभ 51.52 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने कहा कि संपदा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है क्याेंकि मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध एनपीए 4.53 प्रतिशत और दिसंबर 2022 में 1.03 प्रतिशत पर था जो मार्च 2023 में घटकर 0.83 प्रतिशत पर आ गया। बैंक ने कहा कि मार्च में समाप्त तिमाही में प्रावधानों के लिए आवंटन में बढोतरी होने के कारण मुनाफे पर दबाव दिखा है। मार्च 2022 में 271.04 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था जो मार्च 2023 में 128 प्रतिशत बढ़कर 617.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *