गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योग है गौरवशाली भारत की अनूठी देन

योग गौरवशाली भारत क्षेत्र में उत्पन एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसके माध्यम से शरीर की विभिन्न क्षमताओं को पूरा किया जा सकता है। 21 जून 2015 को पहली बार अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। योग हमारी जिंदगी से जुड़ा एक विषय है इसलिए यह हमारे लिए इतना मायने रखता है। शरीर के स्वास्थ्य एवं मानसिक लाभ के लिए योग क्रिया एक महत्वपूर्ण अभ्यास है।

प्राचीन काल से ही योग साधना भारत में मौजूद है। ऋषि मुनियों के समय से योग की अलग-अलग साधनाओं का वर्णन वेदों और गीता जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। पिछले 30 वर्षों में विदेशियों की रुचि भी योग में बढ़ी है। योग के विभिन्न नियमों की व्याख्या भारत के हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म में मौजूद है, हठ योग और राज योग सबसे प्रचलित योग में आते है।

योग को क्यों अपनाए

पूरे विश्व में योग के ऊपर अब व्यापक रूप से रिसर्च हो रही है। योग में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ छुपे हुए हैं, यह हमारे शरीर को आराम देने, मानसिक तनाव को कम करने और कुछ चिकित्सक उपयोग में लाभकारी होता है। इसके अलावा आत्मविश्वास, सहनशीलता और जीवन शैली में भी सुधार करता है योग शारीरिक गतिविधि, विशेष रूप से ताकत, लचीलापन और संतुलन बढ़ाने का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। नियमित योग अभ्यास उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, दर्द और दर्द वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। योग को आम तौर पर एक फिजिकल थेरेपी के रूप में बढ़ावा दिया जाता है जिसके द्वारा शरीर के सभी हिस्सों को मजबूत और संतुलित करने के प्रयास किये जाते है

शारीरिक व्ययाम के लाभ तो योग से है ही लेकिन इसके अलावा स्वास सम्बन्धी तकलीफ, एकाग्रता बढ़ाने और विचलित मानसिक तनाव से राहत दिलाने के लिए भी योग क्रिया बहुत फायदेमंद है। योग हमारे शारीर की इन्द्रियों और मासपेशियों मांसपेशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है जिसके कारण शरीर की क्षमता बढ़ती है। मात्र 20 मिनट का योग करने से ही मस्तिष्क की संचार प्रणाली में गजब का सुधार होता है। योग एक ऐसी क्रिया है जो हमारे शरीर के बिगड़े संतुलन को ठीक करता है।

योग को अपनाने के सरल उपाय क्या है

आमतौर पर नए व्यक्ति को योग के बारे में अधिक जानकारी नही होती इसलिए उसके लिए इसकी शुरुआत करना कठिन होता है। योग को सही ढंग से करने पर ही उसके सकारात्मक प्रभाव दिखाई देते है वरना वह व्यर्थ हो जाता है।

नया व्यक्ति योग की शुरुआत करने के लिए फीस देकर या फ्री में भी योग अभ्यास सीख सकता है। अगर अपने आसपास आप ध्यान दे तो आपको कई योग संस्थाएं मिल जाएगी जो कि फ्री में दैनिक स्तर पर योग सिखाती है। इसके अलावा कम फीस में भी कई योग टीचर योग की क्लास दे सकते है। कुछ सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी योगा के लिए क्लासेज दी जाती है।

आप किसी ऐसे मित्र की मदद ले सकते हैं जिसको योग का ज्ञान हो वह योग अभ्यास करवाने में आपकी मदद कर सकता है।

बहुत से ऐसे ऑनलाइन मोबाइल ऐप है जिनको योग सीखाने के लिए ही बनाया गया है आप उन ऐप को इंस्टाल करके वहां जरुरी योग आसन सीख सकते है।

यूट्यूब जैसे फ्री विडियो प्लेटफार्म पर आपको कई योगा टीचर्स मिल जाएंगे जो कि अनुभवी है उनकी विडियो को देख कर आप आसानी से योग का अभ्यास कर सकते है।

कुछ विशेष परिस्थितियों में अगर योग करने से समस्यां आती है तो योग करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *