गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास का आयोजन

नई दिल्ली : दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ,ग्लोबल कॉलेज ऑफ़ लॉ एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (थीम:”वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग”) के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जून 2023 को प्रातः 9:30 बजे पुस्तकालय कर्मचारियों एवं पाठकों हेतु केन्द्रीय पुस्तकालय के अमीर खुसरो सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र कानखेड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । इस अवसर पर ग्लोबल कॉलेज ऑफ लॉ के निर्देशन में डॉ.भारत एस.सत्यार्थी व योगाभ्यास हेतु भारतीय योग संस्थान के योगाचार्य श्री मामचंद तौणगरिया अपनी प्रशिक्षिक टीम सहित उपस्थित रहे । दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम आरंभ किया गया ।


श्रीमती उर्मिला रौतेला, सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का परिचय देते हुए, कार्यक्रम की विषय-वस्तु को सभी से साझा किया तथा आमंत्रित सभी अतिथियों का अभिनन्दन किया । इस अवसर पर दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र कानखेड़िया द्वारा डॉ.भारत एस.सत्यार्थी, निदेशक ग्लोबल कॉलेज ऑफ लॉ,योगाचार्य श्री मामचंद तौणगरिया का स्वागत, पुस्तक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया तथा उनकी सहयोगी योग साधिकाओं का भी स्वागत पुस्तक एवं अंगवस्त्र द्वारा किया गया |


डॉ.भारत एस.सत्यार्थी निदेशक ग्लोबल कॉलेज ऑफ लॉ ने विपासना योग पद्धत्ति का उल्लेख किया तथा भगवान् बुद्ध द्वारा चलाए गए योग मार्ग पर सभी को चलने के लिए प्रेरित किया I भारतीय योग संस्थान के श्री मामचंद तौणगरिया द्वारा सभा में उपस्थित सभी को जीवन में योग का महत्व समझाया गया । उन्होंने कहा कि ॐ की ध्वनि में बैठने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है ।

श्री मामचंद तौणगरिया एवं उनकी सहयोगी श्रीमती विमल बसेटिया एवं श्रीमती मधु खजोतिया,केंद्र प्रमुख द्वारा योगासन करवाए गए एवं उनके लाभ भी बताए गए I सभी स्टाफ सदस्यों एवं पाठकों ने योगाभ्यास में अत्यंत रुचि दिखाई और इन्हें भविष्य में अपनाने का प्रण लिया I अध्यक्ष दि.ला.बो. श्री सुभाष चन्द्र कानखेड़िया द्वारा सफल योगाभ्यास के निर्देशन हेतु श्री मामचंद जी तथा उनके सहयोगियों की प्रशंसा की गई तथा कार्यक्रम को सभी ने उत्साहवर्धक एवं सफल बतायाI गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ योग सभा का समापन किया गया I कार्यक्रम के अंत में श्री नरेन्द्र सिंह धामी, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *