गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी ने अफसरों को दिए 10 आदेश

ग्रेटर नोएडा : (पीएमए) योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा आए। वह पहले शहर के एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इसके बाद राज्य सरकार की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) पहुंचे। उन्होंने पूरे मेरठ मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही क़ानून-व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री के सामने मेरठ की मंडलायुक्त सेलवा कुमारी जे, गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और विकास प्राधिकरणों ने प्रजेंटेशन दिए हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, “नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करें।

नशा तस्कर आने वाली पीढ़ी बर्बाद कर रहे हैं। नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख़्शना नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “अवैध अतिक्रमण नासूर बनता जा रहा है। भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की ज़रूरत है।” विकास कार्यों की धीमी रफ़्तार पर मुख्यमंत्री ने नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा, “फाइलों में उलझने की ज़रूरत नहीं है। अधिकारी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कंसल्टेंट और एजेंसियों के मकड़जाल में नहीं उलझें। ख़ुद अध्ययन करें और विकास योजनाओं को रफ़्तार दें।”

योगी ने इन 10 मुद्दों पर काम करने का आदेश दिया
नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस-प्रशासन और विकास प्राधिकरणों को संयुक्त रूप से मिलकर नशा तस्करी के ख़िलाफ कठोरतम कदम उठाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *