गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की सौगात

गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि विकास और सुरक्षा का मॉडल ही वर्तमान और भावी पीढ़ी को उज्जवल भविष्य के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा और इसका लाभ अनंत काल तक प्राप्त होगा।
गोरखपुर में स्थित पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा में 635 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद उन्होने कहा कि सरकार के विकास प्रस्तावों में विध्न डालने की वजह विकास का सहभागी बनना चाहिए क्योंकि इसी में पीढ़ियों का भविष्य जुड़ा है इसलिए विकास का सिलसिला निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
इन विकास परियोजनाओं में प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा को स्मार्ट स्कूल बनाने, इसी ग्राम पंचायत में स्मार्ट पंचायत भवन और बालापार.टिकरिया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण व बालापार.टिकरिया.गांगी बाजार मार्ग के फोरलेन में उच्चीकरण तथा नवीन थाना सोनबरसा के प्रशासनिक.आवासीय भवनों के निर्माण कार्य के शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश और गोरखपुर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कि जब विकास होगा तभी उद्यमिता बढ़ेगी। क्षेत्र में नए नए युवा उद्यमी बन पाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए दो चरणों में ब्याज मुक्त लोन देने की व्यवस्था कर दी है। पहले चरण में 5 लाख और दूसरे चरण में 10 लख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत लोन लेने वाले युवा को बैंकों को सिर्फ मूल पूंजी वापस करनी होगी ब्याज का पैसा सरकार चुकता करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *