गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी ने विंध्य कोरिडोर का किया निरीक्षण

मिर्जापुर : योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां विंध्याचल में विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और अपनी व्यक्तिगत पसंदीदा परियोजना विंध्य कोरिडोर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी का यह आठवां दौरा था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
योगी ने पूरे विधि विधान से विंध्यवासिनी देवी दर्शन पूजन किए। सारे पूजन कार्यक्रम को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक एवं तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र ने एवं उनके सहयोगी पुरोहितो द्वारा सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने से पहले धार्मिक कार्य की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इस दौरान मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था।
मुख्यमंत्री ने आज विंध्याचल मंदिर आने वाले दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात भी दी। आठ ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब दिव्यागों को मंदिर तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के तर्ज पर बन रहे विंध्य कोरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अधिकारियों सहित जिले के सारे आला अधिकारी मौजूद थे। योगी ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए। लगभग पांच सौ करोड़ रुपए की इस योजना को अब और विस्तार दिया जा रहा है। जहां गंगा नदी में घाटों को नया रूप दिया जाना है। वही विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी, मां काली एवं अष्टभुजा सरस्वती की त्रिकोण परिक्रमा पथ को शक्तिपीठ सर्किट के लिए अलग से धन का प्राविधान किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी खुद इस योजना की समीक्षा कर रहे हैं। अब तक वह आठ बार आकर निरीक्षण एवं दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस योजना के बाबत क‌ई बार अधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्ता एवं शीघ्र निर्माण हेतु आदेश भी दी रखी है। श्री योगी हर हाल में लोकसभा चुनावों से पहले कार्य पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने तीन पाली में रात-दिन काम करने का निर्देश दिए हैं।
मां विंध्यवासिनी देवी के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अटूट श्रद्धा सर्वविदित है। सम्भवतः इसी के चलते विश्वनाथ मंदिर मंदिर के तर्ज पर मां के धाम को विकसित करने का निर्णय लिया था।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री जमालपुर के ओडी गांव में स्थित प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर जाकर उनकी माता के निधन पर श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर विंध्याचल मंडल के सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *