गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी ने 800 लोगों की सुनी फरियाद

पुलिस और जमीनी विवाद के सबसे अधिक मामले पहुंचे
गोरखपुर :
गोरखपुर में सीएम योगी ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। यहां करीब 800 लोग अपनी फरियाद लेकर सीएम के पास पहुंचे थे। सीएम खुद एक- एक फरियादी के पास गए और उनकी समस्याओं को सुनें। उन्होंने सभी को कार्रवाई और मदद का भरोसा दिलाया।
जमीनी विवाद के पहुंचे अधिक मामले
वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पुलिस, जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
थानों पर ही सुलझाए छोटे मामले
सीएम योगी ने कहा कि जो भी मामले हो, उसे थाने पर ही सुलझाएं। जनता को किसी प्रकार की परेशनी नहीं होनी चाहिए। अगर, उन्हें थानों पर मदद मिलती तो वे यहां क्यों आते? सीएम के सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।
गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर सीएम ने की गोसेवा
इससे पहले सुबह मठ से बाहर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे, वहां गोसेवा की। योगी को अपने बीच पाकर गोवंश खुद उनके पास चले आए। योगी ने गायों को गुड़ और चना खिलाया। जनता दर्शन के बाद योगी ने श्वान कालू और गोलू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उन्हें दुलार किया।
फ्री भोजन वाहन को दिखाई हरी झंडी
इसके अलावा सीएम योगी ने एक प्राइवेट कंपनी द्वारा निशुल्क भोजन वाहन को गोरखनाथ मंदिर से झंडी दिखाकर किया। इससे पहले भी इस समूह ने गरीबों के लिए निशुल्क वाहनों की शुरूआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *