गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी अलीपुरदुआर आयेंगे

अलीपुरदुआर : योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में अलीपुरदुआर आयेंगे। श्री योगी हासीमारा स्थित सुभाषिनी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मनोज तिग्गा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रविवार शाम को अलीपुरुआर जिले के हैमिल्टनगंज में चुनाव प्रचार के दौरान अलीपुरदुआर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार मनाज तिग्गा ने दी।
अलीपुरदुआर जिले के भाजपा नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा उम्मीदवार मनोज तिग्गा ने कहा कि इस लोकसभा सीट में चुनाव प्रचार करने आने के लिए हम कई शीर्ष नेतृत्व का नाम भेजे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का कार्यक्रम भी हमें जिले में मिला है।
उन्होंने कहा कि शहर सभी इलाके के लोगों को हम सभा में उपस्थित हाेने का आह्वान करते हैं। योगी जी का संदेश सुनकर हम ओर भी उत्साहित हाेंगे। बूथ बूथ में चुनाव प्रचार कर इस सीट को चार लाख से अधिक वोट से जीतेंगे। मालूम हो कि आगामी 19 अप्रैल को अलीपुरदुआर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झाेंक दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *