गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी ने दी बुद्ध पूर्णमा की शुभकामनायें

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध की जयंती ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर सोमवार को प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी है। योगी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा, “सभी प्रदेश वासियों को पावन ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन तथा अहिंसा, करुणा व मैत्री का उनका संदेश अनंतकाल तक मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया, “आइए, उनकी शिक्षा का अनुगमन कर समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें।” गौरतलब है कि वैश्विक शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती काे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *