चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल (शिअद) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को चेतावनी दी है कि वह धान का एक-एक दाना खरीदे और राज्य की मंडियों में पहुंचने वाले धान को 72 घंटों के भीतर उठाए अन्यथा उसे किसानों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए लगातार आंदोलन का सामना करने के वास्ते तैयार रहना चाहिए।
शिअद के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। कमेटी कहा कि सरकार मंडियों में आने वाले धान की खरीद करने यां केंद्र सरकार के साथ तालमेल बिठाकर इसे उठाने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिसके कारण किसान बेहद परेशान हैं। उन्होने कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसी स्थिति पहले कभी नही देखी गई है। उन्होने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कुंभकर्णीय नीदं से जागकर किसानों को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करना चाहिए अन्यथा उन्हे पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
अकाली दल के वरिष्ठ नेता डाॅ.दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कोर कमेटी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि आप सरकार ने पंचायत चुनावों में लोकतंत्र की हत्या कैसे की है। उन्होने कहा कि ऐसे सैंकड़ों मामले हैं, जहां विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया और उन्हे वापिस लौटाया गया, उनके नामांकन पत्र छीन लिए गए यहां तक कि उन्हे रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों से दूर रखने के लिए हिंसा तक का भी इस्तेमाल किया गया।
उन्होने कहा कि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) भी सरकार के दबाव के आगे झूक गया और उसके समक्ष दायर शिकायतों पर फैसला नही कर रहा है, इसीलिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए इसे उच्च न्यायालय पर छोड़ दिया गया है। उन्होने उच्च न्यायालय के समक्ष दायर 321 याचिकाओं के संबंध में नामांकन पत्र बहाल करने के लिए हाईकोर्ट का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि इसके बाद राज्य चुनाव आयोग को गिददड़बाहा के 24 गांवों में चुनाव रदद करने के लिए भी मजबूर होना पड़ा, जहां विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अवैध रूप से रदद किए गए थे।
कोर कमेटी ने पंजाब के एडवोकेट जनरल कार्यालय पंजाबियों द्वारा दायर की गई मनमानी याचिकाओं का विरोध करके पंजाबियों के हितों के खिलाफ करने के लिए भी आपत्ति जताई। उन्होने कहा,‘‘ इससे स्पष्ट होता है कि ए.जी कार्यालय का इस्तेमाल लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हे कुचलने के लिए किया जा रहा है। कमेटी ने पूछा कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्होने ए.जी कार्यालय को यह निर्देश दिए हैे।
डा. चीमा ने खुलासा किया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष स. बलविंदर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में 11 सदस्यीय कोर कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से संपर्क करेगी और तख्त के समक्ष अकाली दल अध्यक्ष और अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत के संबंध में महत्वपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराएगी।
‘आप धान की खरीद करे अन्यथा आंदोलन का सामना करने को तैयार रहे’
